खेलटेक-गैजेटपंजाबहरियाणा

चंडीगढ़ कार रैली: मोरनी हिल्स तक ब्रेकफास्ट ड्राइव का अनोखा अनुभव

सुबह की ड्राइव, घुमावदार रास्ते और शानदार साथ—यादगार बना कार रैली का अनुभव

PUNJAB:चंडीगढ़ से मोरनी हिल्स तक आयोजित पहली ‘स्पिनी ब्रेकफास्ट ड्राइव’ ने कार प्रेमियों को एक अनोखा अनुभव दिया। इस खास कार रैली का उद्देश्य ड्राइविंग के शौकीनों को एक मंच पर लाना और सफर के आनंद को साझा करना था।

सुबह के खुशनुमा मौसम में स्पिनी कार हब से शुरू हुई यह यात्रा मोरनी हिल्स के घुमावदार रास्तों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों के बीच से होकर गुजरी। प्रतिभागियों ने न केवल ड्राइविंग का आनंद लिया, बल्कि भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर प्रकृति के साथ समय बिताया।

हरियाणा ने HIV नियंत्रण के लिए 47 करोड़ की योजना बनाई, ‘फैमिली टेस्टिंग’ पर जोर

यह आयोजन केवल एक गंतव्य तक पहुंचने का माध्यम नहीं था, बल्कि आपसी जुड़ाव और रिलैक्सेशन का अवसर भी बना। इस पूरे अनुभव को वीडियो के जरिए कैद किया गया, जिसमें सफर के खूबसूरत पलों को दर्शाया गया है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button