Water Mixed Fuel:पानी की बूंदों से होगी तेल की बचत?
मोनाको की कंपनी का दावा- नई तकनीक से कम होगा ईंधन खर्च और प्रदूषण
National News:वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच फोवे इको सॉल्यूशंस(Water Mixed Fuel) नाम की एक तकनीकी कंपनी ने ईंधन बचाने का अनोखा तरीका पेश किया है। कंपनी का दावा है कि उसकी “कैविटेक फ्यूल इमल्शन” तकनीक पानी की सूक्ष्म बूंदों की मदद से ईंधन की खपत कम कर सकती है।
कंपनी के अनुसार, इस तकनीक में ईंधन और पानी का बेहद महीन मिश्रण तैयार किया जाता है। इंजन में जलने के दौरान पानी की सूक्ष्म बूंदें माइक्रो-विस्फोट पैदा करती हैं, जिससे ईंधन अधिक कुशलता से जलता है। इससे ईंधन की बचत और प्रदूषण दोनों में कमी आती है।
कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से उद्योगों में 10 प्रतिशत तक ईंधन बचत संभव है। परीक्षणों में बॉयलर और जहाजों के इंजनों में उल्लेखनीय ईंधन बचत दर्ज की गई है।
भारत में रिफाइनरी, इस्पात संयंत्र और बिजली इकाइयों में भी इसके परीक्षण किए गए। कुछ परीक्षणों में ईंधन खपत कम होने और प्रदूषण में बड़ी गिरावट देखने का दावा किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तकनीक बड़े स्तर पर सफल साबित होती है, तो उद्योगों के ईंधन खर्च और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिल सकती है।



