पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, वरिष्ठ IPS अधिकारी की रिश्तेदार गिरफ्तार

सेक्टर-9 में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी केस में महिला को मास्टरमाइंड बताया गया, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Punjab:चंडीगढ़ में एक सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की रिश्तेदार बताई जा रही है। यह कार्रवाई मार्च महीने में सेक्टर-9 में हुई प्रॉपर्टी डीलर की दिनदहाड़े हत्या के मामले में की गई है।

पुलिस के अनुसार, सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह उर्फ चिन्नी कुबाहेड़ी को उस समय गोली मार दी गई थी, जब वह अपनी कार में बैठे हुए थे। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।

जांच के दौरान पुलिस को प्रॉपर्टी विवाद का एंगल सामने आया, जिसके आधार पर मामले की गहराई से जांच की गई। इसी कड़ी में पुलिस ने अमरीन राय को गिरफ्तार किया है, जिन्हें इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। अमरीन राय सेक्टर-35, चंडीगढ़ की निवासी हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड की साजिश प्रॉपर्टी विवाद को लेकर रची गई थी। जांच एजेंसियां अब इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और पूरी साजिश की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button