मौसम अलर्ट : बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी
येलो अलर्ट जारी,अगले कुछ घंटों में तेज तूफान और बारिश की संभावना
Punjab: चंडीगढ़ और आसपास के ट्राईसिटी क्षेत्र में मौसम (मौसम अलर्ट) ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार सुबह चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय बादल तेजी से ट्राईसिटी क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। रडार तस्वीरों में भी आंधी और बारिश वाले बादलों की गतिविधि साफ दिखाई दे रही है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि शनिवार तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है, जिससे गर्मी फिर से लोगों को परेशान कर सकती है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। वाहन चालकों को भी तेज हवाओं और फिसलन वाली सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।





