लखनऊ

मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन हेतु 01 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश : – ( 04 नवम्बर, 2026 ) -: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में पशु चिकित्सा सेवायें तथा पशु स्वास्थ्य के तहत  मोबाइल वेटनरी यूनिट के संचालन हेतु कॉल सेन्टर के विस्तारीकरण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 01 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग को योजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का आहरण/व्यय अनुमोदित कार्ययोजना एवं योजना हेतु निर्धारित गाइडलाइन्स का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करते हुए व्यय विवरण सहित उपयोगिता प्रमाण-पत्र शासन को उपलब्ध कराया जाएगा। स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय/उपयोग उसी मद/प्रयोजन में किया जायेगा, जिसके लिए धनराशि स्वीकृत की गयी है। निदेशक, रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र, पशुपालन विभाग योजनान्तर्गत धनराशि का व्यय करने से पूर्व यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त प्रयोजन हेतु पूर्व में किसी अन्य योजना/स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गयी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button