प्रमुख ख़बरेंराजनीतिराज्यहरियाणा

समालखा पहुंची तिब्बती युवा कांग्रेस की ‘ब्लैक हैट’ पदयात्रा

धर्मशाला से शुरू यात्रा 22 अप्रैल को दिल्ली में UN कार्यालय तक पहुंचेगी

Haryana:समालखा में तिब्बती युवा कांग्रेस पदयात्रा रविवार दोपहर पहुंची। ‘ब्लैक हैट’ पदयात्रा तिब्बती संस्कृति के संरक्षण और मानवाधिकारों के समर्थन में निकाली जा रही है।

यह पदयात्रा धर्मशाला (मैक्लोडगंज) से 31 मार्च को शुरू हुई थी और अब दिल्ली की ओर बढ़ रही है। तिब्बती युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सेरिंग चोफेल के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा में 65 तिब्बती महिला और पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, यह पदयात्रा 22 अप्रैल को दिल्ली पहुंचकर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ समाप्त होगी।

समालखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेरिंग चोफेल ने चीन की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि तिब्बती भाषा, संस्कृति और पहचान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई और पंचेन लामा की स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई।

इस दौरान उन्होंने भारत सरकार और भारतीय नागरिकों द्वारा पिछले कई दशकों से तिब्बतियों को मिले सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं और भारत-तिब्बत सहयोग मंच के पदाधिकारियों ने पदयात्रियों का स्वागत किया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button