पंजाब

सोहन गुरुद्वारा विवाद में पुलिस ने लिया एक्शन, 3 निहंग समेत तीन लोगो पर FIR

शहींदा में हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपी नामजद बाकी सात की तलाश जारी

मोहाली, 9 जुलाई। पंजाब के मोहाली जिले के सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में हुए विवाद के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन निहंगों समेत 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला गुरुद्वारे के बाहर कथित मारपीट से जुड़ा है। पुलिस ने शिकायत, मेडिकल रिपोर्ट और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में जसदीप सिंह, राणा बब्बर और जसमीत सिंह को नामजद किया गया है, जबकि सात अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी शिकायत में मौली बैदवान निवासी परमजोत सिंह ने बताया कि वह 28 जून को सोहाना स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने गया था। उसी समय करनप्रयाग मामले में जमानत पर रिहा होकर लौटे कुछ निहंगों के स्वागत का कार्यक्रम चल रहा था।

शिकायत के अनुसार, गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय एक निहंग ने उसे पहचान लिया और कथित रूप से अपने साथियों को उसके खिलाफ उकसाया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे घेरकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

मेडिकल रिपोर्ट के बाद दर्ज हुई FIR

घटना के बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच के बाद तीन लोगों को नामजद करते हुए सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

पुलिस ने मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 190, 191(3) और 351(2) सहित अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज किया है।

वीडियो और अन्य सबूतों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button