हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा: ग्रुप-D कर्मचारियों को मिलेगा ₹27,000 ‘व्हीट एडवांस’
बिना ब्याज मिलेगा पैसा, 10 आसान किस्तों में होगी वापसी; मई 2026 तक करें आवेदन
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने अपने ग्रुप-D के नियमित कर्मचारियों के लिए ‘व्हीट एडवांस’( ‘व्हीट एडवांस) योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस योजना के तहत कर्मचारियों को गेहूं खरीदने के लिए 27,000 रुपये तक का अग्रिम भुगतान दिया जाएगा।
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस राशि पर कर्मचारियों को कोई ब्याज नहीं देना होगा। यानी यह पूरी तरह से इंटरेस्ट-फ्री सुविधा है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक मदद मिलेगी।
हरियाणा BOCW घोटाले पर बड़ा एक्शन: फर्जीवाड़े के बाद अब असली श्रमिकों को मिलेगा लाभ
कैसे होगी पैसे की वापसी?
सरकार ने इस एडवांस की वापसी के लिए आसान व्यवस्था बनाई है।
- राशि कर्मचारी के वेतन से काटी जाएगी
- कुल 10 मासिक किस्तों में भुगतान होगा
- किसी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज नहीं लिया जाएगा
अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: 6.28 करोड़ का ‘हाइड्रोलिक गांजा’ बरामद, लेकिन असली मास्टरमाइंड कौन?
कौन ले सकता है लाभ?
यह योजना केवल हरियाणा सरकार के नियमित (Regular) ग्रुप-D कर्मचारियों के लिए लागू है।
कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप)
- अपने विभाग की Establishment Branch से आवेदन फॉर्म लें
- भरा हुआ फॉर्म अपने DDO (Drawing and Disbursing Officer) को जमा करें
- साथ में एक Undertaking दें कि आप 10 किस्तों में पैसा लौटाएंगे
- विभाग द्वारा जांच के बाद फाइल ट्रेजरी भेजी जाएगी
- मंजूरी मिलते ही राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी
क्यों दी जाती है यह सुविधा?
हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है, जहां अप्रैल-मई के दौरान लोग साल भर के अनाज की खरीद करते हैं। ऐसे में एकमुश्त खर्च को आसान बनाने के लिए सरकार यह एडवांस सुविधा देती है, ताकि कर्मचारियों पर आर्थिक दबाव कम हो।
जरूरी तारीख
सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह योजना मई 2026 के पहले सप्ताह तक ही उपलब्ध रहेगी। इसलिए कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वे जल्द आवेदन करें।




