हरियाणा

Haryana Crime News:नूंह में युवती की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपों से मचा हड़कंप

परिजनों ने गांव के युवकों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले में एक युवती की संदिग्ध मौत (Haryana Crime News के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के कुछ युवकों पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला नूंह जिले के बिछौर थाना क्षेत्र का है। परिजनों का आरोप है कि गांव इन्दाना के कुछ युवकों ने युवती को लगातार धमकाया और मानसिक दबाव बनाया, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने युवती के फोटो और वीडियो रिकॉर्ड किए थे। आरोप है कि इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था।

परिजनों ने कहा कि मानसिक तनाव और डर के कारण युवती की हालत बिगड़ती चली गई।पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी आरोपों और परिस्थितियों की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button