पंजाब

Harbhajan Dispute: ‘गद्दार’ कहने वालों पर भड़के हरभजन सिंह, राज्यसभा सीट को लेकर दिया बड़ा बयान

BJP जॉइन करने के बाद ट्रोलर्स पर पलटवार, बोले- जरूरत पड़ी तो सब सच बता दूंगा

Punjab: हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर आलोचना करने वालों को तीखा जवाब (Harbhajan Dispute) देते हुए बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें “गद्दार” कहने वाले पहले यह बताएं कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची गई थी।

हरभजन ने दावा किया कि अगर जरूरत पड़ी तो वह खुद बताएंगे कि किसे कितना “चढ़ावा” दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर “गद्दार” लिखकर पुतला जलाया गया।

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उन्होंने 20 साल तक देश का नाम रोशन किया है और कुछ “पेड ट्रोलर्स” उनकी छवि खराब नहीं कर सकते। उनके इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति और सोशल मीडिया पर विवाद और तेज हो गया है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button