पंजाबप्रमुख ख़बरेंराज्य

चंडीगढ़ में सुबह-सुबह मुठभेड़, गैंगस्टर मुकेश उर्फ गोलू गिरफ्तार

पुलिस और बदमाश के बीच चली गोलियां, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Punjab:पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ (चंडीगढ़)में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस और एक संदिग्ध गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हरियाणा के गोहाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि वह शहर में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

पंजाब में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट पर सवाल, नियमों को दरकिनार कर प्रिंसिपल की नियुक्ति

खुफिया सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान करीब 5 राउंड फायरिंग हुई।

पंजाब के मलोट में दिनदहाड़े आंगनवाड़ी हेल्पर की हत्या, आरोपी फरार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया। घटनास्थल से 5 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड व नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया है।


Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button