शेयर बाजार में गिरावट: शीर्ष १० कंपनियों का बाजार पूंजीकरण दो लाख करोड़ रुपये घटा
Delhi:शेयर बाजार में आई गिरावट के चलते देश की शीर्ष १० सबसे मूल्यवान कंपनियों (शेयर बाजार)में से सात के कुल बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी दर्ज की गई। इस दौरान Tata Consultancy Services और Reliance Industries को सबसे अधिक नुकसान हुआ।
समीक्षाधीन सप्ताह में BSE Sensex १,८२९.३३ अंक यानी २.३३ प्रतिशत गिरा, जबकि NSE Nifty ४५५.६ अंक यानी १.८७ प्रतिशत नीचे आया। बाजार में यह गिरावट लगातार दो सप्ताह की तेजी के बाद आई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों के कमजोर परिणामों का बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। आंकड़ों के मुताबिक, शीर्ष कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में २,०५,३४३.०६ करोड़ रुपये की गिरावट आई।
इन कंपनियों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान
- Tata Consultancy Services का बाजार मूल्य ६६,६९९.४४ करोड़ रुपये घटकर ८,६७,३६४.१२ करोड़ रुपये रह गया
- Reliance Industries का मूल्यांकन ५०,६७०.३४ करोड़ रुपये घटकर १७,९६,६४७.५० करोड़ रुपये पर आ गया
- HDFC Bank का बाजार पूंजीकरण २३,०९०.०५ करोड़ रुपये घटा
- Life Insurance Corporation of India का मूल्यांकन १९,६७०.७५ करोड़ रुपये कम हुआ
इन कंपनियों में दर्ज हुई बढ़त
गिरावट के बीच कुछ कंपनियों में मजबूती भी देखने को मिली—
- Hindustan Unilever का बाजार पूंजीकरण २०,६५२.९१ करोड़ रुपये बढ़ा
- State Bank of India का मूल्यांकन १९,५२२.७६ करोड़ रुपये बढ़ा
शीर्ष कंपनियों की स्थिति
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में Reliance Industries पहले स्थान पर बनी रही। इसके बाद क्रमशः एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।



