व्यापार

अमेरिका में अदाणी समूह को बड़ी राहत, गौतम अदाणी और सागर अदाणी समझौते को तैयार

अमेरिकी जांच एजेंसी के केस में जुर्माना भरने पर सहमति, रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़ा मामला चर्चा में

News Desk:गौतम अदाणी और सागर अदाणी  (अदाणी समूह)से जुड़े अमेरिकी मामले में अदाणी समूह को बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी वित्तीय नियामक एजेंसी ने दोनों पक्षों के बीच समझौते पर सहमति जताई है, जिसके तहत जुर्माना भरकर मामला सुलझाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

यह मामला भारत में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से जुड़े कथित अनुबंधों और निवेशकों को दी गई जानकारी को लेकर उठे विवाद से जुड़ा है। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने आरोप लगाया था कि ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनुबंध हासिल करने में कथित अनियमितताएं हुईं और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां निवेशकों से साझा नहीं की गईं।

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित समझौते में दोनों पक्ष किसी भी प्रकार के अपराध को स्वीकार नहीं करेंगे। अदालत में दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, जुर्माने की राशि तय की गई है और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले का औपचारिक निपटारा हो सकता है।

इस मामले के सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और बाजार की नजरें लगातार अदाणी समूह पर बनी हुई थीं। हालांकि समूह पहले ही आरोपों को निराधार बता चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि समझौते की दिशा में बढ़ता यह कदम निवेशकों के भरोसे और कारोबारी स्थिरता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button