व्यापार

Dollar vs Rupee:रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा

शेयर बाजार में भी भारी गिरावट,डॉलर के मुकाबले 96.25 तक फिसला

Mumbai:भारतीय रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर (Dollar vs Rupee)पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया गिरकर 96.25 प्रति डॉलर तक पहुंचा, जिससे बाजार में चिंता बढ़ गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, डॉलर की मजबूती और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव रुपये पर दबाव बढ़ा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी रुपया 95.81 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

इस गिरावट का असर शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 833 अंक टूट गया, जबकि Nifty 50 में 234 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की सतर्कता के कारण भारतीय मुद्रा पर दबाव बना रह सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button