पंजाब

एंटी-ड्रग:112 हेल्पलाइन का ASI नशीला पदार्थ लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंड

‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के बीच फाजिल्का में बड़ा विवाद, विधायक संदीप जाखड़ ने उठाए पुलिस की भूमिका पर सवाल

Punjab:Punjab Police की एंटी-ड्रग मुहिम के बीच फाजिल्का जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में 112 हेल्पलाइन पर तैनात एक एएसआई कथित तौर पर नशीला पदार्थ लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया।


एएसआई बलविंदर सिंह सस्पेंड, मामला दर्ज

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान Balwinder Singh के रूप में हुई है, जो 112 हेल्पलाइन वाहन पर तैनात था। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि एएसआई ने अपने परिचित युवक जशन को फोन कर बुलाया था और उससे 500 रुपये में कथित नशीला पदार्थ खरीदा।


विधायक संदीप जाखड़ ने सरकार से मांगा जवाब

घटना के बाद अबोहर के विधायक Sandeep Jakhar ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और डीजीपी को टैग करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही इस कारोबार में शामिल पाए जाएगी तो पंजाब को नशामुक्त बनाना बेहद मुश्किल हो जाएगा।


नशा विरोधी अभियान पर उठे सवाल

पंजाब सरकार लगातार ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान चला रही है, लेकिन इस वायरल वीडियो के बाद विपक्ष और आम लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button