पंजाबप्रमुख ख़बरें

विश्वासघात के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, पूर्व राज्यसभा सदस्यों पर साधा निशाना

नीना मित्तल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Punjab:आम आदमी पार्टी की ओर से रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन (आम आदमी पार्टी)किया गया, जिसमें पार्टी के सात पूर्व राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। यह प्रदर्शन स्थानीय टाहली वाला चौक में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व राज्यसभा सदस्यों के पुतले जलाए और जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रही विधायक नीना मित्तल ने इस मौके पर तीखा बयान देते हुए कहा कि जिन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है, उन्हें पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने निजी स्वार्थ के लिए यह कदम उठाया है, जिससे जनता के भरोसे को गहरी ठेस पहुंची है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां पंजाब के हित में नहीं हैं और उसके इरादे राज्य की सत्ता हासिल करने के लिए हैं, जो कभी सफल नहीं होंगे।

नीना मित्तल ने यह भी कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण पंजाब की खेती और युवाओं को पहले ही नुकसान उठाना पड़ा है, जिसे जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने भरोसा जताया कि लोग सच्चाई को पहचानते हैं और सही समय पर उचित निर्णय लेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रही है। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।

अंत में विधायक ने जनता से अपील की कि वे सच्चाई और विकास की राजनीति का समर्थन करें और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य केवल ईमानदार और जनहितकारी नीतियों से ही सुरक्षित रह सकता है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button