Hansi Murder Case: हांसी में पोते ने ली दादा की जान, मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग पर किया हमला
शराब के नशे और पारिवारिक विवाद को माना जा रहा घटना की बड़ी वजह
हरियाणा:हांसी में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप (Hansi Murder Case)ले लिया, जहां एक युवक पर अपने 80 वर्षीय दादा की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना हांसी के गांव कुंभा की बताई जा रही है, जहां मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग पर हमला किया गया।
मृतक की पहचान बरखा राम के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पोते (Hansi Murder Case)का नाम अंकित बताया गया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात दादा-पोते के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद बरखा राम के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे का आदी था और अक्सर अपने दादा से झगड़ा करता था। बताया जा रहा है कि बरखा राम करीब 15 दिन पहले ही अपनी बेटियों के पास से गांव लौटे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह और नशे की आदत को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।



