हरियाणा

Haryana SIR Process: हरियाणा में शुरू हुआ ‘वोटर वॉर’, BJP-कांग्रेस बूथ स्तर पर एक्टिव

वोटर लिस्ट रिवीजन बना चुनावी रणक्षेत्र, हर बूथ पर होगी सियासी निगरानी

Punjab: हरियाणा में आगामी चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल(Haryana) गर्म हो गया है। निर्वाचन आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया ने भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आमने-सामने ला दिया है। दोनों दल बूथ स्तर तक संगठन को एक्टिव कर रहे हैं ताकि कोई भी समर्थक वोटर सूची से बाहर न रहे।

भाजपा ने 25 मई को पंचकूला में बड़ी रणनीतिक बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी का फोकस नए वोटर जोड़ने और बूथ मैनेजमेंट मजबूत करने पर है।

वहीं कांग्रेस भी 26 और 27 मई को लगातार बैठकें कर SIR प्रक्रिया की समीक्षा करेगी। बैठक में भूपिंदर सिंह हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि उसका पारंपरिक वोट बैंक सुरक्षित रहे और बूथ स्तर पर निगरानी मजबूत बनाई जाए।

SIR प्रक्रिया के तहत नए वोटर जोड़े जाएंगे, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार हरियाणा में चुनावी मुकाबले में “डेटा, वोटर और बूथ मैनेजमेंट” सबसे बड़ा हथियार बनने जा रहा है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button