सेना की भर्ती के लिये रेस लगा रहे युवक की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

किशनी।सेना में जाने का ख्वाब सजाये सुबह-सुबह कुसमरा रामनगर रोड पर दौड़ लगा रहे 17 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर द्वारा टक्कर लगने से मौत हो गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आवेदन कर सत्यापन कराकर व्यक्तिगत शौचालय का कराये निर्माण :डीएम
थाना क्षेत्र के गांव ख्वाजापुर निवासी अमरजीत पुत्र ओमपाल उम्र 17 वर्ष सुबह-सुबह कुसमरा रामनगर रोड पर दौड़ लगा रहा था।सोमवार की सुबह करीब छः बजे जैसे ही अमरजीत कुशलपुर की पुलिया के पास पहुंचा पीछे से सोनालिका ट्रैक्टर के चालक अतुल उर्फ राघव पुत्र सतीश निवासी गांव जखा,थाना बेवर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे अमरजीत घायल हो गया।परिजन घायल अमरजीत को लेकर सीएचसी आए जहां मेडिकल परीक्षण के बाद डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।





