बडी खबरेंहरियाणा

पलवल में विवाहिता और मासूम बेटी की हत्या, तीन माह का बच्चा लापता

दहेज मांग को लेकर ससुराल पक्ष पर आरोप, पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Haryana:पलवल के किठवाड़ी गांव में एक महिला और उसकी चार साल की बेटी (मासूम बेटी)की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद महिला का तीन माह का बेटा लापता बताया जा रहा है, जबकि पति फरार है।

परिजनों के अनुसार, जब महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मां-बेटी मृत अवस्था में घर के आंगन में पड़ी मिलीं। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

मृतका के भाई की शिकायत पर हरियाणा पुलिस ने पति धर्मवीर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में देवर, दो ननदें और सास-ससुर भी शामिल हैं।

शिकायत के अनुसार, मृतका की शादी वर्ष २०२० में हुई थी और शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में जमीन, वाहन और बड़ी धनराशि की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर महिला को लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए गए हैं।

परिवार का कहना है कि हाल ही में महिला ने बेटे को जन्म दिया था और उस दौरान भी ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर विवाद हुआ था।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता बच्चे की तलाश के लिए भी प्रयास जारी हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button