प्रमुख ख़बरें

माँ समेत कुएं में तीन बच्चो की गिरने से मौत

 उदयपुर:राजस्थान के उदयपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां नई का नाथ थाना क्षेत्र में एक महिला और उसके तीन बच्चों की कथित रूप से कुएं में गिरने से मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक महिला के परिजनों का कहना है कि चारों दुर्घटना स्वरूप कुएं में गिर गए थे जिसके बाद उनकी मौत हो गई है. थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने जानकारी दी कि नई का नाथ इलाके में 30 वर्षीय महिला नवली की उसके 8 और 10 साल के दो बेटों और एक 12 साल की बेटी की कुएं में गिरने से मौत हो गई. वहीं घटना के बाद पुलिस ने शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया गया है.

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button