प्रमुख ख़बरेंराज्यहरियाणा

हरियाणा कैबिनेट फैसला: बिजली सिस्टम मजबूत करने और हिसार मैन्युफैक्चरिंग हब को मंजूरी

CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में बैठक; 918 लाख के सर्किट ब्रेकर खरीदने और हिसार में नए क्लस्टर पर काम शुरू

चंडीगढ़:हरियाणा (हरियाणा)के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में तीन प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से दो को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई।

पहले निर्णय के तहत हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ-6 गैस सर्किट ब्रेकर की खरीद को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत कुल 41 सर्किट ब्रेकर खरीदे जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 918.4 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे आपात परिस्थितियों में भी बिजली आपूर्ति को बाधित होने से बचाया जा सकेगा।

दूसरे महत्वपूर्ण फैसले में हिसार में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के विकास के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। यह सलाहकार परियोजना के बुनियादी ढांचे के विकास और नए शहरों की योजना के प्रबंधन में सहयोग करेगा।

सरकार के अनुसार, नियुक्त सलाहकार तीन वर्षों तक परियोजना की निगरानी करेगा और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलने और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button