पंजाब

बहन का इलाज (ब्रेन हेमरेज)कराने आये युवक की अस्पताल के बाहर कटी जेब

बहन की ब्रेन हैमरेज की सर्जरी टली , पुलिस cctv फुटेज की कर रही जाँच

चंडीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़(ब्रेन हेमरेज) स्थित पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) के बाहर एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। अपनी 23 वर्षीय बहन के ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर जुटाए गए करीब ₹1 लाख उस समय चोरी हो गए, जब युवक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर रात में सो गया था। घटना के बाद परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में घिर गया है तथा बहन की सर्जरी फिलहाल टालनी पड़ी है।

इलाज के लिए उधार लेकर जुटाई थी रकम

पीड़ित युवक गौरव अपनी 23 वर्षीय बहन पूजा को ब्रेन हेमरेज के इलाज के लिए PGIMER चंडीगढ़ लेकर आया था। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी थी। इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ परिवार ने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये का इंतजाम किया था, जिसमें से करीब ₹1 लाख नकद गौरव अपने पास रखे हुए था।

अस्पताल के बाहर सोते समय हुई चोरी

परिवार के अनुसार, बहन अस्पताल के अंदर भर्ती थी जबकि गौरव इलाज की चिंता में इमरजेंसी वार्ड के बाहर ही रात गुजार रहा था। देर रात वह नकदी जेब में रखकर सो गया। सुबह जागने पर उसकी जेब से लगभग ₹1 लाख गायब मिले। घटना का पता चलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

सर्जरी पर पड़ा असर

गौरव का कहना है कि नकदी चोरी होने के कारण बहन के ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रभावित हुई है। परिवार पहले से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था और इतनी बड़ी राशि दोबारा जुटाना उनके लिए बेहद कठिन है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना अस्पतालों के बाहर मरीजों के परिजनों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े करती है। बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए नकदी लेकर अस्पताल परिसर के आसपास रुकते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button