पंजाब

Punjab Bus Accident:यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराकर पलटी, 22 लोग घायल

जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास सुबह हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, कई यात्रियों की हालत गंभीर

Punjab : पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा(Punjab Bus Accident) हो गया। छत लाइट चौक के पास मनाली से दिल्ली जा रही एक निजी यात्री बस तेज रफ्तार ट्रक से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब 20 से 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ जब बस अपने नियमित रूट पर दिल्ली की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की तरफ जा रहा एक ट्रक तेज गति से बस के करीब पहुंचा और दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई।

बस पलटते ही अंदर बैठे यात्री सीटों से उछलकर गिर पड़े। कई लोग बस के अंदर फंस गए, जबकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के दौरान एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, सड़क सुरक्षा फोर्स और एंबुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। बस की खिड़कियां तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चंडीगढ़ रेफर किया गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button