पंजाब

पंजाब-यूपी चुनाव से पहले एनआईए अलर्ट, शाहजाद भट्टी नेटवर्क और सीमा पार आतंकी साजिशों पर बढ़ी निगरानी

सात राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में एनआईए ने आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़

चंडीगढ़: पंजाब और उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (पंजाब चुनाव) और उत्तर भारत के सात राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने समन्वय बैठक आयोजित कर आतंकवाद, संगठित अपराध और अंतरराज्यीय गैंग नेटवर्क से जुड़े संभावित सुरक्षा खतरों की समीक्षा की। बैठक में सीमा पार से संचालित नेटवर्क, हथियारों की तस्करी और चुनावी अवधि के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

बैठक में अधिकारियों ने आतंकवादी-गैंगस्टर गठजोड़, सीमापार से हथियार, विस्फोटक सामग्री और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। सुरक्षा एजेंसियों ने विभिन्न राज्यों के बीच खुफिया सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर भी सहमति जताई।

अधिकारियों के अनुसार, कुछ सीमा पार संचालित आपराधिक नेटवर्क इंटरनेट, सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों का उपयोग कर युवाओं तक पहुंचने और उन्हें अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी बढ़ाने पर भी बैठक में जोर दिया गया।

हाल के महीनों में विभिन्न राज्यों में अवैध हथियारों की बरामदगी और आपराधिक नेटवर्क से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए एजेंसियों ने जांच के दौरान मिली सूचनाओं को साझा किया। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराज्यीय और सीमा पार सक्रिय नेटवर्क से निपटने के लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि चुनावी अवधि के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता, तकनीकी निगरानी और समय पर खुफिया सूचनाओं का आदान-प्रदान किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा|

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button