हरियाणा

 Murder Case:8 साल पुराने मामले में अदालत का बड़ा फैसला

दगडोली निवासी ओम प्रकाश को 10 साल की कठोर कैद, जुर्माना भी लगाया गया

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी में करीब आठ साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले ( Murder Case)में जिला एवं सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने गांव दगडोली निवासी ओम प्रकाश को दोषी करार देते हुए 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में बाढड़ा थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोप साबित किए।

सेशन जज डॉ. गगनदीप कौर सिंह की अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी माना। अदालत ने धारा 307 के तहत 10 साल की कठोर कैद और 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

इसके अलावा धारा 323 के तहत 6 माह की सजा और एक हजार रुपये जुर्माना, जबकि धारा 506 के तहत 3 साल की कैद और 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। फैसले के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर भिवानी जिला जेल भेज दिया गया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button