शादी की कहासुनी बनी मौत की वजह, युवक युद्धवीर की हत्या में 2 आरोपी गिरफ्तार!
गोहाना के दोदवा गांव में पुरानी रंजिश में वारदात, पुलिस ने अंकित और निकित उर्फ निक्की को किया काबू
Haryana:हरियाणा के गोहाना में युवक युद्धवीर की हत्या मामले(युद्धवीर हत्या मामला) में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद सुए से हमला कर हत्या की गई थी।
पत्नी के दाह संस्कार में पति की पिटाई!
Gohana के गांव दोदवा में युवक युद्धवीर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव निवासी अंकित और निकित उर्फ निक्की के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में हत्या की वारदात कबूल कर ली है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश का नतीजा थी। 11-12 अप्रैल की रात एक शादी समारोह में मृतक और आरोपियों के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया।
अक्षय तृतीया से पहले सोना-चांदी के दाम में उछाल, जानें आज के लेटेस्ट रेट
बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को आरोपियों ने युवक युद्धवीर (22) को खेतों में दौड़ाया और सुए से हमला कर उसकी हत्या कर दी। यह घटना इलाके में सनसनी फैलाने वाली रही।
मृतक के परिजनों के अनुसार, युद्धवीर एक निजी बैंक के लिए किस्त वसूली का काम करता था और Panipat में उसका ऑफिस था। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई थी।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही वारदात में इस्तेमाल सुआ और बाइक बरामद करने के साथ-साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।




