पंजाब

मोहाली में पंजाब विजिलेंस मुख्यालय पर CBI की बड़ी कार्रवाई

सेक्टर-68 दफ्तर सील,कई वरिष्ठ अधिकारी जांच के घेरे में; 13 लाख रुपये बरामद होने की चर्चा

Punjab:पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही जांच के बीच मंगलवार को उस समय बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मोहाली के सेक्टर-68 स्थित पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय पर छापा मारकर परिसर को सील कर दिया। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई कथित रिश्वतखोरी मामले की जांच के तहत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़ी जांच से संबंधित बताया जा रहा है। सीबीआई ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में भुल्लर को गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में आगे की जांच करते हुए एजेंसी ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड खंगाले।

सूत्रों के अनुसार, सोमवार देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई मंगलवार सुबह तक जारी रही। जांच के दौरान कम से कम तीन वरिष्ठ विजिलेंस अधिकारियों के नाम भी जांच के दायरे में आने की बात कही जा रही है। हालांकि सीबीआई की ओर से अभी तक किसी अधिकारी की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

राज्य की किसी भ्रष्टाचार-रोधी एजेंसी के मुख्यालय पर केंद्रीय एजेंसी की इस तरह की कार्रवाई को बेहद असामान्य माना जा रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल सीबीआई ने मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और जांच जारी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button