हरियाणा

भगवान परशुराम जन्मोत्सव:भगवान परशुराम के आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत : अरविंद शर्मा

सहकारिता मंत्री ने युवाओं को दिए संस्कार, अनुशासन और संस्कृति से जुड़े रहने के संदेश

Haryana: Arvind Sharma ने कहा कि भगवान परशुराम केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि सत्य, साहस, धर्म और राष्ट्ररक्षा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।

दिल्ली के नांगल ठाकरान स्थित भगवान परशुराम मंदिर में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण, पूजा-अर्चना और आरती के साथ भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button