पंजाब
Hoshiarpur Borewell Incident:4 साल का मासूम सुरक्षित निकाला गया,करनी पड़ी 9 घंटे की मशक्कत
एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमों ने रातभर किया बचाव कार्य,चला बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन
Punjab;पंजाब के होशियारपुर(Hoshiarpur Borewell Incident) जिले के चक समाना गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब खुले बोरवेल में गिरे चार वर्षीय बच्चे को करीब नौ घंटे लंबे रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बच्चे की पहचान गुरकरण सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूर परिवार से संबंध रखता है।
बच्चे को तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि बोरवेल हाल ही में खोदा गया था और उसे ठीक तरह से ढका नहीं गया था। एनडीआरएफ के 40 से अधिक जवानों ने अभियान में हिस्सा लिया और समन्वय के साथ ऑपरेशन को सफल बनाया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे बोरवेलों को तुरंत बंद कराने और सुरक्षा नियम सख्ती से लागू करने की मांग की है।