कायस्थ रक्षा वाहिनी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न !
लखनऊ -: कायस्थ रक्षा वाहिनी की एक महत्वपूर्ण बैठक कल 30 अगस्त को सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर संगठन की आगामी कार्ययोजना एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष श्री विशाल श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर संगठन की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री विशाल श्रीवास्तव अपने नए दायित्व का निर्वहन करते हुए समाज एवं संगठन के हितों को मजबूती प्रदान करेंगे।
संगठन को मजबूत करने एवं आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति
बैठक का प्रमुख विषय संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर रहा। इस दौरान संगठन के विस्तार, अधिक से अधिक सामाजिक प्रतिनिधियों एवं युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही आगामी बार चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाज के प्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को संगठन की ओर से किस प्रकार सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, इस विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ समाज के योग्य एवं सक्रिय प्रतिनिधियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करेगा।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। बैठक में संगठन के अध्यक्ष रामायण श्रीवास्तव, महासचिव गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवेंद्र श्रीवास्तव, संयोजक आकाश श्रीवास्तव, अनुत्त सिंहा, संजीव श्रीवास्तव, पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

