राशिफल 20 अक्टूबर 2023 ( राशिफल)
राशिफल ( राशिफल) 20 अक्टूबर 2023
मेष
किसी भविष्य की योजना को लेकर आपस में चर्चा हो सकती है।कार्यक्षेत्र मेंअपने अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। किसी से पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें, नहीं तो भविष्य में आप परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जा रहे हैं तो पूरी तैयारी से जाएं और अपने वाहन से जा रहे हैं तो पहले वाहन की जांच करवा लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से काम बनेगा और आत्मविश्वास भी बढेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
वृष
शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी और आवेश में आकर कोई निर्णय न लें, नहीं तो समस्या हो सकती है।दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग को प्रशस्त होंगे। आज कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और कुछ विशेष जानकारियां भी मिलेंगी। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस वजह से मन में प्रफुल्लता और ऊर्जा बनी रहेगी।
मिथुन
किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। विदेश में रहने वाले किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना मिल सकती है। विद्यार्थियों को आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अगर कोई विवाद है तो सुलझाने की कोशिश करें और इसे लंबा करने से बचें। आर्थिक मामलों में दिन लाभप्रद रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क
कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। युवा वर्ग आलस्य की जगह मेहनत को अपना दोस्त बनाएं, क्योंकि मेहनत ही आपको आपके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद कर सकती है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवादित मामला चल रहा है, तो कोर्ट मामलों में सावधानी अपनाएं।कोई उपलब्धि हासिल हो सकती है, जो कि आपके लिए आर्थिक रूप से बहुत ही फायदेमंद रहेगी। कुछ अन्य जानकारियों के लिए भी आपकी रुचि रहेगी। संतान की शिक्षा और करियर संबंधी शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का वातावरण रहेगा।
सिंह
पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। परिवार में आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
कन्या
मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
तुला
अदालती कामकाज में संभलकर रहें। सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा।सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मानसिक चिंता रहेगी। आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है,अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। अगर कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो उसमें गति आने की उम्मीद है।
वृश्चिक
काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे।मन आज किसी चिंता में रहेगा। ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी। मैरिड कपल के बीच विवाद हो सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं। नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। चुनौतियां बनी रहेंगी, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको उनसे जूझने की क्षमता भी प्रदान करेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों का उचित परिणाम मिलेगा। मित्रों या संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर मिलेंगे और विशेष मुद्दों पर बात भी होगी।
धनु
महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। नौकरी और कारोबार में कुछ तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई योजना पर काम करना चाह रहे हैं या निवेश करना चाह रहे हैं तो सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार करें नहीं तो परेशानी के साथ नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। धर्म कर्म से संबंधित कार्यों में आप भाग लेंगे।
मकर
अपने परिवारजनों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्या हो सकती है। दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिरदर्द बनेगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी। जो जातक कुछ समय से बीमार चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, मन भटकेगा जिस पर कंट्रोल करने की जरूरत है।
कुंभ
मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए दिन फलदायक साबित हो सकता है।कार्यालय में असफलताओं पर बॉस आपसे सवाल पूछ सकते हैं। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को शिकायत का मौका न दे। जो लोग बीमार हैं उनके लिए दिन भी बीमारी में बीत सकता है, स्वास्थ्य में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।
मीन
आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपको कोई घुटने में दर्द, पैर में दर्द आदि जैसी समस्या है, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं
पं सुभाष पाण्डेय





