लखनऊ

टाइम्स ऑफ़ इंडिया द्वारा लखनऊ के होटल ताज में आयोजित ’09 वर्ष ऑफ ट्रांसफॉर्मिंग यूपी’ कॉन्क्लेव में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन !

लखनऊ -: अब विकास केवल लखनऊ,वाराणसी, गोरखपुर तक ही सीमित नही है। विकास अब सभी 75 जनपदों में एकसाथ चलता है। बिजली लखनऊ प्रयागराज या किसी एक जनपद में नही,बल्कि सभी 75 जनपदों में और सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में समान रूप से मिलती है, कोई भेदभाव नही होता। उत्तरप्रदेश के अंदर विकास का पैमाना व्यक्ति जाति मत मजहब नही है,उसका आधार सबका साथ सबके विकास का है। उसका मंत्र यही है कि हम विकास सबका करेंगे,लेकिन उत्तरप्रदेश को बर्बाद करने वाली तुष्टिकरण की नीति से हम उतनी ही दूरी भी बनाएंगे। अपराध व अपराधियों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस की नीति जो हमने पहले दिन अपनाई थी,वह लगातार जारी है। भ्रष्टाचार के प्रति सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति आज भी जारी है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button