लखनऊ

साहब हम यूपी के यूथ को जापान में नौकरी देना चाहते हैं – : जापान

लखनऊ -: जनपद लखनऊ में 3,446 प्राविधिक सहायकों एवं 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र का वितरण कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन पहली बार जापान का इतना बड़ा दल भारत के अंदर आया था और भारत में भी उन्होंने किसी राज्य को चुना, यूपी को चुना और उन्होंने कहा कि साहब हम यूपी के यूथ को जापान में नौकरी देना चाहते हैं।

यूपी के नौजवान को जापान में नौकरी देना चाहते हैं,2017 के पहले तो कोई नहीं आता था, कोई नहीं आता था। आज दुनिया आ रही है, जर्मनी,इजराइल आ रहा है, कहता है,यूपी के नौजवान को हमारे यहां भेजें, हम भी अपने यहां नौकरी देना चाहते हैं, और मुझे अच्छा लगता है जब यूपी के नौजवानों की लोग तारीफ करते हैं।

इजराइल में हम लोगों ने 5000 नौजवान भेजे, मैंने वहां की सरकार से कहा, हमारे युवा जाएंगे तो वहां युद्ध नहीं लड़ेंगे, आप उनसे काम लीजिए,पैसा नहीं काटेंगे, उनके रहने खाने की व्यवस्था करिए,मुझे बहुत अच्छा लगता है जब मैं उनका हाल-चाल लेता हूं,वो सभी नौजवान वहां खुशी से रह रहे हैं,डेढ़ लाख रुपए महीना प्राप्त करते हैं, खाना-पीना सब फ्री और अपने घर को पैसा भी भेज रहे हैं।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button