अपराध
खीर में नींद की गोलियां देकर पति की हत्या, बाथरूम में दफनाया शव 1
आगरा -: उत्तर प्रदेश के आगरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिकंदरा क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की कथित तौर पर खीर में 18 से अधिक नींद की गोलियां मिलाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर से फर्श बनवा दी। हैरानी की बात यह है कि महिला करीब 45 दिनों तक उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और पुलिस व परिवार के सामने पति की तलाश का नाटक करती रही।

मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के जेठ को उसके व्यवहार पर शक हुआ। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए महिला से सच्चाई बताने को कहा, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम का फर्श तुड़वाया। खुदाई के दौरान वहां से केवल कंकाल बरामद हुआ, क्योंकि शव पूरी तरह गल चुका था।