Heatwave Alert : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
फरीदकोट में 47.3°C, रोहतक 46.9°C पहुंचा; ट्राईसिटी में 45 डिग्री तक जाएगा तापमान
चंडीगढ़: उत्तर भारत में गर्मी ने खतरनाक रूप ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में Heatwave Alert को Yellow से बढ़ाकर Orange Alert कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भीषण लू और रिकॉर्ड तोड़ तापमान से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म रहेंगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं।
चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई महीने में इतनी जल्दी तापमान का इस स्तर तक पहुंचना गंभीर संकेत माना जा रहा है।
शहर का न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।
पंजाब में लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया।
मुख्य तापमान:
- फरीदकोट – 47.3°C
- बठिंडा – 45.9°C
- पटियाला – 45.3°C
फरीदकोट का न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से काफी अधिक है।
हरियाणा में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। रोहतक में तापमान 46.9 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि सिरसा में 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
अन्य प्रमुख शहरों का तापमान:
- हिसार – 45.3°C
- जींद – 45.2°C
- अंबाला – 44.4°C
- करनाल – 44.6°C
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।
Tricity Weather Forecast : 45°C तक पहुंच सकता है पारा
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है।
पूर्वानुमान के मुताबिक:
- बुधवार – 43°C
- गुरुवार और शुक्रवार – 44°C
- रविवार – 45°C तक पहुंच सकता है तापमान
IMD ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।



