प्रयागराज

वैवाहिक बंधन में बंधे पांच जोड़े श्री हरिधाम सनातन ट्रस्ट बाबा सेवा समिति ने किया आयोजन  !

प्रयागराज -:  यमुनानगर क्षेत्र के कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित गोठी बेलसारा में श्री हरिधाम सनातन ट्रस्ट बाबा सेवा समिति के पीठाधीश्वर एवम् निरंजनी अखाड़ा प्रयागराज के महामंडलेश्वर स्वामी विनयानन्द गिरी महाराज जी के द्वारा महायज्ञ सौभाग्यशाली पांच कन्याओं का विवाह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में गरीब असहाय परिवार की बेटियों के विवाह ‌का संकल्प पूरा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बंधवा‌ बडे हनुमान जी मन्दिर के पुजारी एवम् बाघंबरी मठ के प्रमुख श्री महंत बलबीर गिरी जी महाराज के साथ जय गिरी महाराज बर्फानी बाबा व अन्य साधू संतो का जमावड़ा मंच पर लगा रहा।
                               भोजपुरी सिनेमा जगत की मशहूर गायिका शिल्पी राज, विजयराज चौहान, के के गोस्वामी, टाइगर सिंह, खुशी शर्मा और रमेश कस्यप मौजूद रहे।  नवविवाहित जोड़ो को विनयानंद गिरी जी महाराज के साथ बलबीर गिरी जी महाराज ने शादी मंडप पर पहुंचकर आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर श्री हरिधाम सनातन ट्रस्ट बाबा सेवा समिति के सदस्य के साथ-साथ हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने वर वधु आशीर्वाद प्रदान किया।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button