लखनऊ
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र श्री प्रतीक यादव के निधन पर वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने जताया शोक !
लखनऊ: – ( 13 मई, 2026 ) – : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री खन्ना ने कहा कि श्री प्रतीक यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। यह क्षति न केवल परिवार, बल्कि उनके शुभचिंतकों एवं समाज के लिए भी अपूरणीय है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
