
बिहार:बिहार के पटना जिले के बिहटा में पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने शनिवार की सुबह आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला के पिता ने बिहटा थाने में आवेदन देकर पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घर से सोनी देवी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हैं।



