50 करोड़ के CLU मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई
गमाडा चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को समन, रियल एस्टेट मंजूरियों की जांच तेज
Punjab:प्रवर्तन निदेशालय ने कथित 150 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी ‘चेंज ऑफ लैंड यूज’ (CLU) मंजूरी मामले में जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।
जांच सनटेक सिटी और अल्टस स्पेस बिल्डर्स को दी गई कथित संदिग्ध CLU मंजूरियों से जुड़ी है। ईडी इससे पहले मोहाली, चंडीगढ़, न्यू चंडीगढ़ और पटियाला में कई ठिकानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल चुकी है।
सूत्रों के अनुसार एजेंसियां यह जांच कर रही हैं कि परियोजनाओं को जमीन उपयोग परिवर्तन और अन्य मंजूरियां नियमों के अनुसार दी गई थीं या नहीं। साथ ही जमीन खरीद, निवेश और पैसों के लेनदेन की भी जांच हो रही है।
मामले में रियल एस्टेट कंपनियों, बिल्डरों और कथित बिचौलियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल बढ़ गई है, क्योंकि जांच अब मंजूरी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों तक पहुंच चुकी है।





