पंजाब
गैंगवार में अपराधी मारा गया,रंगदारी के बाद भाग रहे बदमाशों में विवाद
व्यापारी के घर फायरिंग के बाद गैंगवार, एक बदमाश की मौत
Punjab:पंजाब में गैंगवार और रंगदारी से जुड़ी एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।तरन तारन जिले के फतेहाबाद इलाके में एक व्यापारी के घर फायरिंग करने के बाद फरार हो रहे दो बदमाशों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने अपने ही साथी की गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली लगने से रवि की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके (पंजाब में गैंगवार)में सनसनी फैल गई।हत्या का आरोप उसके साथी जोबनजीत सिंह पर लगाया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि रंगदारी और फायरिंग की इस वारदात के पीछे कौन-सा गिरोह सक्रिय था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और मामले में जल्द बड़े खुलासे हो सकते हैं।