पंजाब

स्ट्रॉन्ग रूम के CCTV बंद मिलने पर बढ़ा विवाद, चुनावी पारदर्शिता पर उठे सवाल

ईवीएम सुरक्षा को लेकर विपक्ष हुआ आक्रामक, चुनाव आयोग से उच्चस्तरीय जांच की मांग

Punjab:पंचकुला नगर निगम चुनाव 2026 बाद अब स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि जिस स्थान पर ईवीएम और चुनाव सामग्री रखी गई है, वहां लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए। इस घटना के सामने आने के बाद चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

वार्ड नंबर 13 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार विशाल भारद्वाज ने सबसे पहले इस मुद्दे (स्ट्रॉन्ग रूम)को उठाया और स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्ट्रॉन्ग रूम में लगे कुछ CCTV कैमरे कथित तौर पर बंद या खराब पाए गए, जिससे ईवीएम सुरक्षा को लेकर संदेह पैदा हो गया। उनका कहना है कि ऐसी स्थिति चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि निगरानी व्यवस्था कमजोर रही तो इससे किसी विशेष उम्मीदवार को अनुचित लाभ पहुंचाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।


Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button