मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : 15 मई को सिरसा से रवाना होगी विशेष रेल सेवा
श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए निःशुल्क यात्रा का अवसर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की बड़ी पहल
Haryana: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 15 मई को सिरसा से महाराष्ट्र स्थित श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए विशेष रेल सेवा रवाना की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार इस योजना का लाभ ऐसे बुजुर्ग नागरिक उठा सकते हैं जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तथा परिवार की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार रुपये से कम है। सरकार की इस पहल को लेकर बुजुर्गों में उत्साह देखा जा रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए पात्र नागरिक सरल हरियाणा पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक लोग अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र की सहायता ले सकते हैं या फिर अपने दूरभाष यंत्र के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
सरकार ने यह यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रखी है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वरिष्ठ नागरिक भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।





