पंजाब

Barnala IOL Factory Blast: बरनाला की आईओएल फैक्टरी में जोरदार धमाका,बड़े नुकसान की आशंका

फैक्टरी में विस्फोट से हिली इमारतें, दूर तक सुनाई दी आवाज; जांच में जुटा प्रशासन

Punjab: पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई,(Barnala IOL Factory Blast: )जब फतेहगढ़ छन्ना रोड स्थित आईओएल फैक्टरी में अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के गांवों और रिहायशी इलाकों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके के बाद फैक्टरी परिसर(पंजाब के बरनाला जिले में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब फतेहगढ़ छन्ना रोड स्थित से तेज कंपन महसूस किए गए और कई हिस्सों में भारी नुकसान हुआ। फैक्टरी की छतों पर लगी लोहे की चादरें और अन्य भारी सामग्री हवा में उछलकर दूर-दूर तक जा गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। फिलहाल फैक्टरी परिसर को सुरक्षित कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से विस्फोट के कारणों की जांच की जाएगी।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button