पंजाबी यूनिवर्सिटी में इस्तेमाल होगी,AI तकनीक बनेगी दृष्टिहीनों का सहारा
रियल-टाइम ऑडियो अलर्ट से मिलेगी बाधाओं की तुरंत जानकारी
Punjab: पंजाबी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने दृष्टिहीन लोगों की मदद के लिए एक नई AI आधारित तकनीक विकसित की है। यह “रियल-टाइम बाधा पहचान प्रणाली” आसपास मौजूद वस्तुओं और रुकावटों को तुरंत पहचानकर उपयोगकर्ता को ऑडियो अलर्ट देती है।
इस तकनीक को शोधार्थी Dr. Sumandeep Kaur ने विकसित किया है। सिस्टम AI, डीप लर्निंग और इमेज प्रोसेसिंग तकनीक का उपयोग करके घर, दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों में सुरक्षित नेविगेशन में मदद करेगा।
शोध टीम के अनुसार, यह तकनीक रास्ते में आने वाली बाधाओं की पहचान कर आवाज के जरिए तुरंत चेतावनी देती है और सुरक्षित दिशा बताती है। भविष्य में इसका इस्तेमाल स्मार्ट नेविगेशन सिस्टम, वेयरेबल डिवाइस और हेल्थकेयर तकनीकों में किया जा सकेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक दृष्टिहीन लोगों के लिए कम लागत वाले स्मार्ट सहायक उपकरण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस उपलब्धि को सामाजिक उपयोग वाली आधुनिक तकनीक का बड़ा उदाहरण बताया है।





