धर्म - अध्यात्म

 राशिफल(Horoscope)  24 जुलाई 2022

राशिफल (Horoscope)  24 जुलाई 2022

मेष
परिवार में कलह का सामना करना पड़ सकता है। घर में किसी से भी बात करते समय भाषा पर संयम बनाये रखें। आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है । इस राशि के जो छात्र साइंस की फील्ड से हैं, उन्हें भी ज्यादा मेहनत करने की जरुरत है । परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। बड़ों की सेवा करें, आपके सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे ।

वृषभ
कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपका दिन बढ़िया रहने वाला है ।भाई से रिश्तों में मधुरता आएगी । जो लोग पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं, उन्हें अपने काम के लिये तारीफ मिल सकती है । बिजनेसमैन को भी अच्छा फायदा मिल सकता है । छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा । गरीबो को खाना खिलाएं, धन लाभ होगा ।

मिथुन
आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा । पारिवारिक काम की वजह से यात्रा करनी पड़ सकती है । आपका दिन थोड़ा बिजी हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। प्रॉपर्टी के लेन-देन से में सावधानी बरतें, कहीं भी साइन करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। मां लक्ष्मी को सफेद पुष्प अर्पित करें , परेशानियों का हल निकलेगा।

सिंह

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। आपको मन के मुताबिक फल प्राप्त होगा । आज आपके सभी काम भी आसानी से पूरे हो जायेंगे । राजनीति में रुचि बढ़ेगी, कोई पार्टी ज्वाइन करने का मन बना सकते हैं। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ रहेंगे । पान के पत्ते पर सुपारी रखकर गणेश मंदिर में चढ़ाये, मनोकामना पूरी होंगी ।
कन्या
शादी के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है । आज आपका दिन अच्छा रहेगा, रुके हुए काम पूरे हो सकते है । टी.वी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को नई उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है । किसी प्रोग्राम में जाने को मिल सकता है। इस राशि की महिलाओं को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा । गाय को रोटी खिलाएं, घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
तुला
बच्चों का सहयोग न मिलने पर थोड़े परेशान हो सकते हैं । आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।धन प्राप्ति के अच्छे योग है । नए काम में भाग्य का साथ मिल सकता है ।उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल हो सकता है ।आपकी कुछ चिंताएं किसी जरूरी काम में रुकावट बन सकती है ।सूर्यदेव को जल अर्पित करें, काम में आ रही रुकावटों का अंत होगा ।
वृश्चिक
आपके घर पर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता है ।मित्रों के सहयोग से रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं ।शाम को घर में छोटी-सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं ।इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिये आज का दिन फायदेमंद रहेगा ।आपको नए और पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है ।पक्षियों को दाना डालें, आपको जीवन में मित्रों का सहयोग मिलता रहेगा ।

धनु
आज कोई बड़ा कदम उठाने से बचें ।आपका दिन मिला-जुला आपको कोई फैसला लेने में समस्या महसूस हो सकती है ।कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है |जो लोग बेरोजगार है, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है । संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना है ।पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता बढ़ेगी ।लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाएं, आपके करियर में बढ़ोतरी होगी ।
मकर
आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे । दिन फेवरेबल रहेगा ।सफलता जरूर हासिल होगी ।आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है ।लवमेट के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच के लिये जायेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा ।शिवलिंग पर जल अर्पित करें, व्यापार में नए मार्ग खुलेंगे।

कुंभ
व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है । आपका दिन अच्छा रहेगा ।धन लाभ के योग बन रहे हैं ।आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और ज्यादा मजबूत होगा ।परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा ।वैवाहिक समस्याओं का समाधान होगा ।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं ।कुत्ते को रोटी खिलायें, आपका मन शांत रहेगा ।

मीन
परिवार में किसी सदस्य से थोड़ा विवाद हो सकता है ।बेहतर होगा बेवजह किसी के मामले में दखल देने से बचें । आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा ।स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे । कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को सम्मानित किया जा सकता है ।हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं, आपकी परेशानियाँ दूर होगी ।
पं सुभाष पाण्डेय

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button