पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी !
लखनऊ : – ( 03 सितम्बर, 2026 ) -: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोक मंगल की कामना की है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ज्ञान, भक्ति और कर्म का जो कालजयी संदेश दिया, वह आज भी पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उन्होंने कर्म को सर्वश्रेष्ठ मानते हुए व्यक्ति के कल्याण की कामना की।
पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण के भगवद्गीता में संकलित सार्वभौमिक संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रदेश को विकसित एवं अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेने की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन लोक कल्याणकारी शासन की मूल भावना की प्रेरणा देता है।