लखनऊ

त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत गोरखपुर के लिए 02 करोड़ 97 हजार रूपये मंजूर !

लखनऊ :- ( 03 सितंबर, 2026 ) -: प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के लिए कुल 02 करोड़ 97 हजार रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति संबंधित जनपद के जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी गयी है। जारी शासनादेश के अनुसार मंजूर धनराशि से जनपद गोरखपुर के वार्ड नं0-41 माधोपुर में सूरजकुण्ड पावर हाउस से प्राथमिक पाठशाला माधोपुर तक विभिन्न गलियों में सी0सी0 रोड/ आर0सी0सी0 नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button