पंजाब

पंजाब में अगले 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने 22 और 23 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, अमृतसर में 185 मिमी बारिश दर्ज; लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

लुधियाना: पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग(पंजाब )ने 22 और 23 जुलाई के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। अमृतसर(पंजाब )में सबसे अधिक 185 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पठानकोट में 77.5 मिमी, पटियाला में 1 मिमी और फिरोजपुर में 0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

इन जिलों में बारिश का असर

बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया है, वहीं कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।

तापमान में आई गिरावट

लगातार बारिश के चलते पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है।

राज्य में मंगलवार को दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • बठिंडा: 35.6°C
  • फिरोजपुर: 33.8°C
  • पटियाला: 33.0°C
  • फरीदकोट: 32.5°C
  • कपूरथला: 32.1°C
  • लुधियाना: 31.2°C

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button