हरियाणा

Indian Handball Team: हरियाणा के उचाना के दो छात्रों का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन

डुमरखां के आयुष और समीर IHF ट्रॉफी में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, स्कूल में खुशी की लहर

हरियाणा: जींद जिले के उचाना क्षेत्र से खेल जगत के लिए गर्व की खबर सामने(भारतीय हैंडबॉल टीम) आई है। डुमरखां स्थित ईरा इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों आयुष और समीर का भारतीय हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी जून 2026 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाली IHF ट्रॉफी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आयुष डुमरखां खुर्द और समीर डुमरखां कलां गांव के निवासी हैं। दोनों 12वीं कक्षा के छात्र हैं और स्कूल के प्रशिक्षण केंद्र पर नियमित रूप से हैंडबॉल की प्रैक्टिस करते हैं।

स्कूल डायरेक्टर डॉ. जुगमिंदर सिंह के अनुसार भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 मई से उत्तराखंड में शुरू होगा। इसके बाद टीम 9 जून को कोलकाता से ढाका के लिए रवाना होगी।

IHF ट्रॉफी में भारतीय टीम का मुकाबला अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका और यमन जैसी टीमों से होगा। दोनों खिलाड़ियों के चयन से स्कूल और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Show More

यह भी जरुर पढ़ें !

Back to top button